Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

राजधानी चौपाल, जींद। Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जींद व नरवाना जंक्शन रेलवे जंक्शन की नई बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। दोनों जंक्शन भवन पर 25-25 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस नवनिर्मित बिल्डिंग से यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। इसकी प्रमुख खासियत स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट हाल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, हाई-टेक लिफ्ट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रैंप व लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। जिससे प्लेटफार्म पर आना-जाना बेहद सुगम हो गया है।

नए स्टेशन परिसर में सुंदर प्रवेश द्वार, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ बायो-टायलेट, कैंटीन और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था शामिल है। वहीं जींद जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग अंग्रेजों के समय में देश की आजादी से पहले 1912 में बनी थी। उस समय बिल्डिंग की इमारत बहु मंजिला नहीं थी। यात्रियों के लिए केवल एक प्रतीक्षालय कक्ष था। वहीं टिकट घर भी काफी पुराना था। मशीन से भी गत्ते की टिकट जारी होती थी।

साल 2023 में दोनों जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नया भवन बनाने का काम शुरू किया गया था। आजादी मिलने से पहले देश में अंग्रेजी हुकूमत द्वारा आने जाने की सुविधा के लिए दिल्ली फिरोजपुर रेलवे लाइन पर जींद रियासत के जींद व नरवाना के रेलवे जंक्शनों का निर्माण कराया गया था। अब इन जगहों पर आजाद भारत के सपनों के नए रेलवे स्टेशन भवन बनाए गए हैं। करीब 25-25 करोड़ की राशि प्रत्येक स्टेशन के नवनिर्माण के लिए खर्च की गई है।

Must Read Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दिल्ली मंडल के 14 स्टेशनों में जिला के जींद व नरवाना जंक्शन का 50 करोड़ की राशि से कायाकल्प किया गया है। खास बात यह है कि रेलवे द्वारा दोनों स्टेशनों को अलग-अलग डिजाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories